{"_id":"69c98aaa01ff833cf10795d2","slug":"video-of-firing-during-ramlila-performance-goes-viral-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-157185-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रामलीला मंचन के दौरान फायरिंग का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रामलीला मंचन के दौरान फायरिंग का वीडियो वायरल
Mon, 30 Mar 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
खड्डा क्षेत्र में आयोजित रामलीला में फिल्मी गाने पर डांस में फायरिंग करने की वीडियो वायरल। स्रो
खड्डा। क्षेत्र के एक गांव के मंदिर परिसर में आयोजित श्रीविष्णु महा यज्ञ में रामलीला मंच पर कुछ युवक कलाकारों के साथ डांस करते हुए असलहा से फायरिंग करते दिखे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। मामले की जानकारी होते ही पुलिस फायरिंग करने वाले युवक और उसमें शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
वायरल हो रहे 16 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि मंच पर तीन युवक व महिला के वेष में तीन नर्तक डांस कर रहे हैं। मंच पर मौजूद एक युवक पैंट से पिस्टलनुमा असलहा निकालता है और हवा में फायरिंग करता है। इस दौरान एक हूटर की आवाज भी सुनाई दे रही है। मौके पर मौजूद लोग आश्चर्य जता रहे हैं। किसी ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम गैनही जंगल स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में श्री विष्णु महा यज्ञ का आयोजन हो रहा था। इसमें गांव का एक युवक गोरखपुर क्षेत्र के साथियों को बुलाया था। करीब चार दिन पहले देर रात को हूटर बजाते हुए दो युवक पहुंचे और रामलीला कलाकारों को मंच पर बुलाए। इसके बाद दबदबा है गाने पर नृत्य करने लगे। इसी दौरान फायरिंग की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष खड्डा संदीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच पड़ताल की जा रही है।