फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Video of assault viral on social media

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Thu, 28 Apr 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Video of assault viral on social media
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन

फाजिलनगर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता पर उपकेंद्र पर तैनात एक कर्मचारी द्वारा मारपीट का दावा किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति की दूसरे व्यक्ति से कहासुनी हो रही है। इसी बीच एक व्यक्ति दूसरे का कालर पकड़ कर मारने लगता है।

फाजिलनगर में इस समय दो जेई कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि वहां तैनात एक कर्मचारी जेई की कुर्सी पर बैठा था। इसी बीच एक जेई आए और दूसरे कुर्सी पर बैठ गए। कुछ देर बाद जब दूसरे जेई आए तो वह कर्मी वहीं बैठा रहा। पहले से बैठे जेई ने अपनी कुर्सी उन्हें दे दी। इसके बाद जेई ने बिजली कर्मी के अधिकारी की कुर्सी पर बैठने पर आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान बिजली कर्मचारी ने जेई का कालर पकड़ कर मारपीट पर उतारू हो गया। इस संबंध में जेई सरताज अहमद ने बताया कि घटना कुछ दिन पुराना है। उच्चाधिकारियों को प्रकरण से अवगत करा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed