फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Video of animal smugglers being released from police station goes viral

पशु तस्करों को थाने से छोड़ने का वीडियो वायरल

Sat, 24 Sep 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Video of animal smugglers being released from police station goes viral
पशु तस्करों को थाने से छोड़ने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया पुलिस पर पशु तस्करों और उनसे पास से मिले पशुओं को थाने से छोड़ने के आरोप का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि एक पुलिस अधिकारी के दबाव में थाने से दो पशुओं को छोड़ दिया गया। बाद में पकड़े गए आरोपी भी थाने से चले गए। इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि जांच में पशु तस्करी करने की शिकायत झूठी मिलने पर कार्रवाई नहीं की गई।

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोरही फार्म के समीप बृहस्पतिवार की देर रात पुलिसकर्मी गश्त पर निकले थे। तभी उन लोगों ने दो पशुओं के साथ जा रहे चार लोगों को रोकने का प्रयास किया। वे वहां से भागने लगे तो सिपाहियों ने उनको पकड़ लिया। उनको लेकर थाने पर चले गए। आरोप है कि शुक्रवार को एक राजनीतिक दल से जुड़े लोग दबाव देने पहुंच गए। उनके दबाव में आकर शुक्रवार की रात थाने से आरोपियों और पशुओं को छोड़ दिया गया। थाने के बाहर पशुओं और आरोपियों के जाने का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। यह भी कहा जा रहा है कि एक पुलिस अधिकारी के कहने पर थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

दो पशुओं के साथ चार लोगों को पकड़ा गया था। इनकी जांच की गई। जांच में पशु तस्करी का मामला नहीं पाया गया। इस िलए पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया गया।
- धवल जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed