{"_id":"6303c8de25b715270030ea3b","slug":"video-made-after-raping-girl-student-case-registered-kushinagar-news-gkp447876310","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, केस दर्ज
विज्ञापन

रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर आरोपी ने उसके परिजनों के पास भेज दिया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है।
छात्रा को उसकी सहेलियों ने आरोपी के पास पहुंचाया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को हिरासत मेें लेकर पूछताछ की जा रही है। रामकोला थाना क्षेेत्र निवासी 10वीं की नाबालिग छात्रा को उसकी दो सहेलियां मेला दिखाने के बहाने ले गईं। आरोप है कि उसे एक व्यक्ति के घर ले जाकर छोड़ दिया, जहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करके वीडियो बना लिया। उसके बाद युवक ने नाजायज संबंध बनाने के लिए बार-बार दबाव बनाने लगा। छात्रा के इंकार करने पर आरोपी ने वीडियो को कई जगह सेंड कर दिया।
साथ ही छात्रा के परिजनों को वीडियो भेजकर जानमाल की धमकी दी। इससे परिजन परेशान हो गए। वीडियो के आधार पर छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म करने, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। इसमें छात्रा की दोनों सहेलियों को भी आरोपी बनाया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नीरज कुमार राय ने बताया कि आरोपी युवक, छात्रा की दो सहेलियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।