फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vice President of Goseva Commission resolved the road dispute

गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने सुलझाया सड़क का विवाद

Wed, 16 Nov 2022 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Vice President of Goseva Commission resolved the road dispute
कप्तानगंज कस्बे में अधूरी सड़क निर्माण को लेकर लोगों से बात करते गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल स? - फोटो : KUSHINAGAR
गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने सुलझाया सड़क का विवाद
विज्ञापन

दोनों पक्षों की मौजूूदगी में हुई बातचीत, निकला समाधान
कप्तानगंज। कस्बे के सुभाष चौक फोरलेन से मंगल बाजार को जोड़ने वाली करीब 20 फीट चौड़ी सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो चुका है। इसे लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार को प्रशासन और सड़क निर्माण कार्य के खिलाफ न्यायालय में वाद दाखिल करने वाले पक्ष के साथ बातचीत करके गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने मामले का निस्तारण करा दिया। जल्द ही नगर पंचायत की तरफ से इसका निर्माण कार्य पूरा कराने की उम्मीद जगी है।
कप्तानगंज पुरानी बाजार को जोड़ने वाली सड़क को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। पुरानी बाजार से मुख्य सड़क को जोड़ने वाली सड़क दोनों तरफ बन गई थी, लेकिन 50 मीटर सड़क का निर्माण कुछ लोगों ने रोक दिया था। बाद में यह मामला कोर्ट में चला गया। बरसात में 50 मीटर बची हुई सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई। जलभराव होने पर लोगों ने गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह से समस्या समाधान की मांग की। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, ईओ विनय कुमार मिश्रा और पुलिस प्रशासन से बात की।
विज्ञापन

बुुधवार को सड़क निर्माण कार्य से जुड़े सभी पक्षों को बुलाया गया। इसकी जानकारी होने पर विधायक विनय प्रकाश गोंड भी पहुंच गए। सबकी उपस्थिति में सड़क का निर्माण कराने की सहमति बनी। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद जल्द ही नगर पंचायत की तरफ से 50 मीटर अधूरी सड़क का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। इस दौरान आनंद मिश्रा, डॉ. उपेंद्र सिंह, राम गोपाल गुप्ता, हरेराम गुप्ता, संजय यादव, गोलू मिश्रा, बैजनाथ कसौधन, संतोष जायसवाल और मुकेश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन और काश्तकारों के बीच विवाद चल रहा था। इस वजह से 50 मीटर सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ था। सभी पक्षकारों को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलाकर उनसे बातचीत की गई। सभी ने सड़क निर्माण पर सहमति जताई। उम्मीद है जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed