{"_id":"6668a6eb66bc152bd3045d88","slug":"verify-the-electricity-connection-in-the-government-building-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118162-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सरकारी भवन में लगे बिजली कनेक्शन का करें सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सरकारी भवन में लगे बिजली कनेक्शन का करें सत्यापन
Wed, 12 Jun 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में मंगलवार को एडीओ पंचायत ने पंचायत सहायकों के साथ बैठक की। इसमें सरकारी भवनों में लगे बिजली कनेक्शन और बिल प्रमाणीकरण करने, शौचालय सत्यापन तथा शौचालय रेट्रोफिटिंग करने का निर्देश दिए गए।
एडीओ पंचायत भगवंत कुशवाहा ने कहा की सभी पंचायत सहायक गांव में जितने नए लोगों ने शौचालय निर्माण के लिए अपना आवेदन किया है, उनके घर जाकर पात्रता का चयन करें। गांव में खराब पड़े शौचालय का रेट्रोफिटिंग भी करें। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के सरकारी विद्यालयों, पंचायत भवन और आरआरसी सेंटर में लगे विद्युत कनेक्शन को लेकर विद्युत बिल प्रमाणीकरण करना है। इसके अलावा क्रीड़ा विभाग की तरफ से चयनित ग्राम पंचायत में क्रीडा के लिए टीम गठित करा है। इन सभी कार्यों में गंभीरता दिखाते हुए समय से कार्य पूरा करें।
इस दौरान खंड प्रेरक नीरज शर्मा, धर्मेंद्र कुशवाहा, अरविंद चतुर्वेदी, पारस गौतम, बैजनाथ शाह, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।