{"_id":"629ba6514ebc826257243a97","slug":"vehicles-getting-humiliated-in-the-police-station-due-to-non-auction-kushinagar-news-gkp4392514155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलामी न होने से थाने में कंडम हो रहीं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलामी न होने से थाने में कंडम हो रहीं गाड़ियां
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया थाना परिसर में खड़े वाहन।संवाद
- फोटो : KUSHINAGAR
नीलामी न होने से थाने में कंडम हो रहीं गाड़ियां
पिपरा बाजार(कुशीनगर)। विभिन्न मामलों में बरामदगी के बाद थाने में रखी गईं गाड़ियां नीलामी न होने से कंडम होती जा रही हैं। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन कोई पहल करता नहीं दिख रहा है।
नेबुआ नौरंगिया थाने में 12 से अधिक दो और चार पहिया गाड़ियां जंग खा रही हैं। इस वजह से जब इस तरह की गाड़ियों की नीलामी का समय आता है तो बहुत कम बोली लगती है। थाना परिसर में सीज की गईं बाइक, जीप, टेंपो, बस, ट्रैक्कर-ट्रॉली समेत कई गाड़ियां रखी गई हैं। खुले आसमान तले रखे जाने से धूप, ठंड, शीतलहर और बरसात में जंग खाकर बेकार हो रही हैं।
एसओ गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि सीज की गईं गाड़ियों को नीलाम करने के लिए कोर्ट के आदेश की जरूरत होती है। मुकदमे को किसी मुकाम तक पहुंचे बिना आदेश मिलना संभव नहीं है। पुलिस अपने स्तर से पूरा प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से रखीं गाड़ियों को नीलाम करने के लिए अनुमति लेने का प्रयास किया जा रहा है।