फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   vehicle ran over in Himachal, two laborers died

Kushinagar News: हिमाचल में बेकाबू वाहन ने रौंदा, कुशीनगर के दो मजदूरों की मौत

Tue, 07 Mar 2023 08:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 07 Mar 2023 08:13 PM IST
विज्ञापन
vehicle ran over in Himachal, two laborers died
पडरौना/दुदही (कुशीनगर)। हिमाचल प्रदेश के कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह काम पर जा रहे मजदूरों को एक तेज तफ्तार गाड़ी ने रौंद दिया। हादसे में कुशीनगर के दो युवकों सहित पांच मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, चार घायल हो गए हैं। घायलों में तीन कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं। दुर्घटना की सूचना से मजदूरों के परिवारों में चीख-पुकार मची है। होली के पहले आई दुखद सूचना से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो उठा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बड़ी संख्या में कुशीनगर और बिहार प्रांत के मजदूर हिमाचल प्रदेश में काम करते हैं। मंगलवार की सुबह सुक्की जोहड़ी के समीप कुशीनगर और बिहार के नौ मजदूर पैदल ही काम पर जा रहे थे। उसी समय एक वाहन सोलन से परवाणू की तरफ जा रही थी। सुक्की जोहड़ी के समीप तेज रफ्तार वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया, जिसकी चपेट में पैदल मजदूर आ गए।
विज्ञापन

मजदूरों को रौंदकर वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस और एंबुलेंस सेवा को दी। पुलिस ने तत्काल सभी लोगों को वहां के नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने पांच युवकों को मृत घोषित कर दिया, जिनमें दो युवक कुशीनगर जिले के निवासी हैं, जबकि चार अन्य का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें तीन कुशीनगर के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी गई जान
1. मोती लाल यादव, इनर पट्टी, कुशीनगर
2. सन्नी देवल, निवासी बिंटोली कोइनी, कुशीनगर
3. गुड्डू यादव, चंपारण (बिहार)
4. राजा वर्मा, चंपारण (बिहार)
5. निप्पू निषाद, निवासी, वार्ड सात, चंपारण (बिहार)

ये हुए घायल
1. महेश राजभर, निवासी गाजिया तमकुहीराज, जिला कुशीनगर
2. आदित्य, बैकुंठपुर कोठी, डाकघर दुदही, कुशीनगर
3. अर्जुन राजभर, निवासी अनाहरी बॉडी, डाकघर कुबेरस्थान, कुशीनगर
4. बाबू दीन, योगापट्टी विद्यालय के पास डूंगरी पश्चिमी चंपारण (बिहार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed