{"_id":"6ae8fd6a0d7ddc37cc0f0b61","slug":"van-collides-with-a-trailer-while-returning-from-a-tilak-ceremony-six-dead-including-a-father-his-two-sons-and-a-crpf-jawan-kushinagar-news-c-7-1-gkp1056-1507443-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तिलक समारोह से लौटते समय ट्रेलर से भिड़ी वैन, पिता-दो बेटों और सीआरपीएफ जवान समेत छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तिलक समारोह से लौटते समय ट्रेलर से भिड़ी वैन, पिता-दो बेटों और सीआरपीएफ जवान समेत छह की मौत
विज्ञापन
भलुही गांव में मृतक मृदुल मिश्रा के दरवाजे पर जुटी लोगों की भीड़।
विज्ञापन
- हाटा-पिपराइच मार्ग पर थरुआडीह के पास रविवार देर रात हुआ हादसा, हादसे में भाई घायल
- सभी मृतक और घायल कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव के रहने वाले
हाटा (कुशीनगर)। तिलक समारोह से लौट रही वैन रविवार देर रात एक ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में पिता-दो पुत्रों और सीआरपीएफ जवान समेत वैन में सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हाटा-पिपराइच मार्ग पर थरुआडीह मुहल्ले के पास हुआ। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर भाग निकला।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव निवासी रामविलास भारती (65) के तीन बेटे हैं। कन्हैया (40), राममिलन (35) और रवि प्रताप। कन्हैया की पत्नी कमलावती प्रधान/प्रशासक हैं। राममिलन कोटेदार है जबकि रवि एसएसबी जवान है। रविवार को रवि की साली का तिलक समारोह था। उसमें शामिल होने के लिए रामविलास, कन्हैया, राममिलन व उसके दोनों बेटे आयुष (12) और आर्यन (17) वैन से हाटा कोतवाली के देवड़ार पिपरा गांव गए थे। उनके साथ गांव के ही मृदुल मिश्रा (38), रंजय गुप्ता (37) व मिथिलेश गुप्ता (21) भी थे। रंजय सीआरपीएफ में जवान थे और छत्तीसगढ़ में उनकी पोस्टिंग थी। वह दशहरा में छुट्टी पर गांव आए थे।
रविवार देर रात तिलक समारोह से सभी वैन से घर लौट रहे थे। वैन मिथिलेश चला रहे थे। रात करीब 12:30 बजे थरुआडीह के पास उनकी वैन सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के बाद वैन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद वैन में फंसे लोगों को निकाला और हाटा सीएचसी पहुंचाया। वहां रामविलास, कन्हैया, राममिलन, मृदुल, रंजय और मिथिलेश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आयुष और आर्यन को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से भाग गया। सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद सभी शव गांव में पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। एक ही परिवार के तीन समेत छह लोगों की मौत से गांव गमगीन हो गया।
विज्ञापन
वर्जन
तिलक समारोह से लौट रही वैन रास्ते में ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में वैन सवार आठ लोगों में से छह की मौत हो गई है। दो का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल करवाया।
-सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी कुशीनगर