{"_id":"66c3cd59bb32d87d2d05c435","slug":"vehicle-going-to-bihar-carrying-illegal-liquor-overturns-smuggler-arrested-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-658221-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अवैध शराब लेकर बिहार जा रहा वाहन पलटा, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अवैध शराब लेकर बिहार जा रहा वाहन पलटा, तस्कर गिरफ्तार
Tue, 20 Aug 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरया सुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ की सरकारी दुकान से शराब लेकर तस्कर मंगलवार की भोर में बिहार जा रहे थे। तरया लच्छीराम के समीप शराब लदा वाहन पलट गया। ग्रामीण शराब लूटने लगे। यह सूचना सोशल मीडिया में वायरल होने लगी। हरकत में आई पुलिस ने तरया सुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा निवासी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी दक्षिणी अभिनव त्यागी ने बताया मंगलवार तड़के तरया सुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा निवासी बुलेट यादव तस्करी कर देसी शराब की खेप लेकर बिहार जा रहा था। इसी दौरान तरया लच्छीराम के समीप शराब से लदा वाहन पलट गया। मामले की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोग शराब लेकर जाने लगे। इसकी सूचना सोशल मीडिया में वायरल होने लगी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि बुलेट यादव बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी कर बिहार ले जाता है। पकड़ी गई शराब सलेमगढ़ स्थित देसी शराब की सरकारी दुकान से ले जाई जा रही थी। उसका अनुज्ञापी उदयनारायण गुप्ता है। तरया सुजान पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।