{"_id":"5d7a8d5a8ebc3e01346cbce1","slug":"vedio-viral-of-getting-service-from-father-of-accused-in-police-station-kushinagar-news-gkp321344257","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी के पिता से थाने में पैर दबवाने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी के पिता से थाने में पैर दबवाने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
कुशीनगर के विशुनपुरा थाने में बैठाए गए बच्चा खटिक से पैर की मालिश और सब्जी कटवाते एसआई।
- फोटो : KUSHINAGAR
आरोपी के पिता से थाने में पैर दबवाने का वीडियो वायरल
लड़की के अपहरण में आरोपी के पिता को 20 दिन पहले बुलाया गया था
आवास पर दरोगा के पैर की मालिश समेत घरेलू कार्य करते दिख रहा बुजुर्ग
एसपी ने दरोगा को किया लाइनहाजिर, सीओ तमकुहीराज को सौंपी जांच
दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाने में लड़की भगाने के आरोपी युवक के पिता से एसआई द्वारा सेवा कराने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति दरोगा के लिए खाने का इंतजाम करने से लेकर पैर दबाते हुए दिख रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सीओ तमकुहीराज को जांच सौंप दी है। दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल लुअठहा गांव निवासी बच्चा खटिक का पुत्र धर्मेंद्र एक लड़की को बहला फुसलाकर अगवा करने का आरोपी है। लड़की के घरवालों की शिकायत पर विशुनपुरा पुलिस ने पूछताछ के लिए बच्चा खटिक को करीब 20 दिन पहले थाने बुलाया था। तब से बच्चा खटिक को थाने में ही रोककर रखा गया है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्चा खटिक थाना परिसर में दरोगा के आवास पर उसके पैर की मालिश करते, सब्जी काटते व अन्य घरेलू कार्य करते दिख रहा है। कहा जा रहा है कि बच्चा की पत्नी भी मानसिक रूप से कमजोर है और कई दिनों से लापता है। घर में बच्चा का 12 वर्ष का पुत्र ही है। एसओ विशुनपुरा नीरज शाही का कहना है कि दरोगा ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, उसका तस्करा भी दर्ज है। पूछताछ के बाद छोड़ देने की जगह घरेलू कार्य कराना गलत है। उस व्यक्ति को घर भेज दिया गया है। प्रकरण की जानकारी वरिष्ठ अफसरों को दी गई है।
इस संबंध एसपी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि मामले की जांच सीओ तमकुहीराज को सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दरोगा अरुण कुमार चौबे को लाइन हाजिर कर दिया गया है।