फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vasant Panchami: Goddess Saraswati is worshipped with rituals.

वसंत पंचमी : विधि-विधान से हुई मां सरस्वती की पूजा

Sat, 24 Jan 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 24 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami: Goddess Saraswati is worshipped with rituals.
पडरौना। शहर से लेकर गांव तक शुक्रवार को वसंत पंचमी की धूम रही। सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में विधि-विधान से लोगों ने पूजन किया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को वसंत पंचमी का महत्व बताया। विद्यालयों में विद्या की देवी मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजन हुआ। कई संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उदित नारायण इंटर कॉलेज के सरस्वती मंदिर में प्रधानाचार्य अरविंद सिंह और उदित नारायण पीजी कॉलेज के सरस्वती मंदिर में प्राचार्य प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। शहर के अनेक स्थानों पर मां सरस्वती की प्रतिमा रखकर लोगों ने पूजा की। घरों से लेकर स्कूलों क भक्ति का माहौल रहा।
विज्ञापन

जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के स्योबाई कमला देवी कन्या इंटर कॉलेज में प्राचार्य मुकुल शुक्ला, हनुमान इंटर कॉलेज में प्रबंधक मनोज सारस्वत व प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने पूजन कराया। तमकुहीरोड संवाद के अनुसार सेवरही क्षेत्र में शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर स्कूलों से लगायत गांव में सरस्वती प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेवरही, सुमही संतपट्टी, महाबीर नगर, दवनहा, पिपराघाट, मिश्रौली, जगदीशपुर, दुबौली, ब्रह्मपुर, राजपुर खाश, सुमही संग्राम, पिरोजहा, अवदान टोला, जंगली पट्टी, टिकुलिया, परसा उर्फ सिरिसिया, अजय नगर, बभनौली आदि गांव में पूजा के पंडाल बनाकर लोगों ने माता सरस्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान मथुरा सिंह, सुनील कुमार वर्मा, रणवीर प्रताप शाही, अनुज राय, सतीश शुक्ल, विकास मिश्र, राजकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। खड्डा संवाद के अनुसार स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में सरस्वती पूजनोत्सव, मातृ सम्मेलन एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती का आयोजन हुआ। इस दौरान पुरोहित सोनू कुमार मिश्र ने यजमान रहे प्रधानाचार्य मनोज सिंह के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरस्वती की अराधना की। मंसाछापर संवाद के अनुसार दांदोपुर स्थित इंटरमीडिएट काॅलेज में सरस्वती पूजन और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिक्षा के दम पर विश्व पटल पर भारत का लोहा मनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञानता रूपी अंधेरे को मिटाने के लिए शिक्षा रूपी दीपक की आवश्यकता है। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि शिक्षा ऐसी पूंजी है जिसे कोई चुरा नहीं सकता। धनवान की पूजा उसके राज में ही होती है लेकिन सर्वत्र पूजे जाते हैं। कार्यक्रम को विशुनपुरा ब्लाॅक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, सुंदर पांडेय, दिनेश राय आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अनुप मिश्र ने किया। अंत में प्रधानाचार्य धनंजय कुमार तिवारी ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। उजारनाथ संवाद के अनुसार क्षेत्र के सपही खुर्द, मोगलपुरा, सेंदूरिया बुजुर्ग, जवार भैंसहा, गगलवा, लोहलनगड़ी, देवरिया वृत, अमरवा, पकड़ी गोसाई आदि गांव में शुक्रवार को वसंतोत्सव का आयोजन हुआ। लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार हरीराम ओंकार मल खेतान इंटर काॅलेज समेत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय और सभी निजी स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच सरस्वती पूजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed