फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Various events will be organized on Trividh Pavan Buddha Jayanti, preparations have begun

Kushinagar News: त्रिविध पावनी बुद्ध जयंती पर होंगे विविध आयोजन, तैयारी शुरू

Sun, 20 Apr 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 20 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Various events will be organized on Trividh Pavan Buddha Jayanti, preparations have begun
पकवा इनार। कुशीनगर में 2569वीं त्रिविध पावनी बुद्ध जयंती मनाए जाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। इसमें देश-विदेश से शामिल होने के लिए लोग आते हैं। दो दिवसीय जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते हैं। महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में वर्ष 1919 से निरंतर त्रिविध पावनी बुद्ध जयंती मनाई जा रही है। इस साल बुद्ध जयंती 11 और 12 मई को मनाई जाएगी। जयंती के अवसर पर 11 मई को शाम चार बजे मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध की लेटी प्रतिमा के समक्ष व परिसर में सैकड़ों की संख्या में बौद्ध भिक्षु, अनुयायी व उपासक विशेष पूजा अर्चना करेंगे। जयंती समारोह के दूसरे दिन 12 मई को सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। बुद्ध जयंती शोभा रथयात्रा मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर की परिक्रमा कर लिह्सन मंदिर, मुख्य प्रवेश द्वार, बुद्ध इंटर कॉलेज, बुद्ध पीजी कॉलेज होते हुए बौद्धकालीन हिरण्यवती नदी पुल से होकर कसया नगर गांधी चौक पहुंचेगी। वहां से गोला बाजार, नेशनल हाईवे चौराहा, दीवानी न्यायालय, अनिरुद्धवा, रामाभार स्तूप, श्रीलंका बुद्ध विहार, कंबोडिया बुद्ध विहार, थाई बुद्ध विहार, जापान-श्रीलंका बुद्ध विहार, मांथा कुंवर मंदिर, झुंगवा होते हुए सुखारी छपरा व पुलिस चौकी होकर म्यांमार बुद्ध विहार पहुंचेगा। दोपहर बाद बुद्ध जयंती समारोह सभा का शुभारंभ व बुद्ध जयंती मेले का उदघाटन व त्रिशरण पंचशील का कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें भारतीय बौद्ध महासभा व अखिल भारतीय बाबा डा. आंबेडकर सुधार समिति भी अहम सहभागिता निभाएगी। भिक्षु संघ अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में जयंती के सकुशल संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed