फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Valmikinagar MP met DM for the renovation of Bansi river

Kushinagar News: बांसी नदी के जीर्णोद्धार के लिए डीएम से मिले वाल्मीकिनगर के सांसद

Sun, 18 May 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 18 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Valmikinagar MP met DM for the renovation of Bansi river
मंसाछापर। बांसी नदी जीर्णोद्धार समिति बांसी धाम के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भीम सिंह व बिहार के वाल्मिकीनगर सांसद सुनील कुमार ने शनिवार की शाम को डीएम महेंद्र सिंह तंवर से मिलकर बांसी नदी के जीर्णोद्धार और बड़ी गंडक नदी से जोड़ने की मांग और पहल की है। डीएम ने 21 मई को बांसी नदी का निरीक्षण करने का आश्वासन दी। लंबे समय से विशुनपुरा ब्लॉक के जंगल सिंघा पट्टी गांव के पास विलुप्त हो रही प्रसिद्ध बांसी नदी के जीर्णोद्धार करने की मांग उठती चली आ रही है। सांसद विजय दुबे, सदर विधायक मनीष जायसवाल सहित तमाम संगठनों ने बांसी नदी के की सफाई और विकास कार्यों को लेकर लिखा पढ़ी कर चुके है, लेकिन स्थिति नहीं बदली। शनिवार की शाम तीन बजे बिहार के बा सांसद सुनील कुमार के साथ बांसी नदी जीर्णोद्धार समिति बांसी धाम के अध्यक्ष और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिंघा पट्टी भीम सिंह डीएम महेंद्र सिंह तंवर से मिले। इन लोगों ने बांसी नदी के विशेषताओं के बारे में बताए और सुख रही बांसी नदी को बड़ी गंडक नदी से जोड़ने और जीर्णोद्धार कराने की मांग किए। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने 21 मई को बांसी नदी का निरीक्षण करने का आश्वासन दिए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भीम सिंह ने बताया कि बांसी नदी को बड़ी गंडक नदी से जोड़ने और जीर्णोद्धार की मांग की गई है, जिस पर डीएम ने 21 मई को मौके का निरीक्षण करने का आश्वासन दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed