{"_id":"64a2f8809e9bf49ef0029c56","slug":"vahid-became-mandal-sanyojak-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-901-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रोटरी मंडल 3120 के ब्लड डोनेशन संयोजक बने वाहिद अली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रोटरी मंडल 3120 के ब्लड डोनेशन संयोजक बने वाहिद अली
Mon, 03 Jul 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद। रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली को रोटरी मंडलाध्यक्ष सुनील बंसल ने गोरखपुर क्षेत्र का ब्लड डोनेशन संयोजक बनाया है। उन्हें संगठन के अलावा क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।
प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ एवं गोरखपुर सहित रोटरी मंडल 3120 को चार क्षेत्रों में बांटा गया है। गोरखपुर क्षेत्र में 11 जिलों में कुल 20 रोटरी क्लब हैं, जिसमें रोटरी क्लब गोरखपुर के अलावा रोटरी क्लब प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, आज़मगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर और बस्ती के रोटरी क्लब शामिल हैं। वाहिद अली ने बताया कि सत्र 2023-24 में गोरखपुर क्षेत्र में कुल 1000 यूनिट्स ब्लड डोनेशन करवाने का लक्ष्य रखा है। इसमें सभी रोटरी क्लब रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए पूरे सत्र में तीन से चार बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा।
ब्लड डोनेशन संयोजक चुने जाने पर रोटरी कुशीनगर के संरक्षक व नगर पालिका कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, सह-संरक्षक डॉ. एमएच खान, सचिव राजीव जायसवाल, अनिल जायसवाल, विजय कुमार गुप्ता, अजय कुमार सिंह, साहिल अहमद, दिनेश कुमार यादव आदि बधाई दी है।