फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police focus on the teenager's medical report.

Kushinagar News: किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट पर टिकीं पुलिस की निगाहें

Mon, 05 Oct 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Police focus on the teenager's medical report.
गौर। 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मेडिकल परीक्षण पर पुलिस की निगाहें आगे की कार्रवाई के लिए टिकी हैं। हालांकि, किशोरी का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में अभी भी चल रहा है, डिस्चार्ज होने के बाद ही उसका मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा आठ की छात्रा बृहस्पतिवार दोपहर में स्कूल से घर के लिए निकली थी। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रात करीब नौ बजे वह रानीपुर बाबू चौराहे के पास बेहोशी की हालत में मिली थी। इस मामले में मां की तहरीर पर उसी दिन एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। आरोपी को पुलिस जेल भिजवा चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए नमूना विधि विज्ञान प्रयोगशाला लैब में भेजा जाएगा। घटना की विवेचना सीओ हर्रैया कर रहे हैं। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed