फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uttarakhand team reached the semi-finals after defeating Delhi by 14 runs.

Kushinagar News: उत्तराखंड की टीम दिल्ली को 14 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

Fri, 22 Dec 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 22 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand team reached the semi-finals after defeating Delhi by 14 runs.
पावानगर महावीर इंटर कालेज के राजमालती स्टेडिय में आयोजित क्रिकेट में ​खिलाड़ी को मैन आफ दी मैच
फाजिलनगर। पावानगर महावीर इंटर काॅलेज के राजमालती स्टेडियम में चल रही 17वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को पुल-बी का दूसरा लीग मैच हुआ। इसमें क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड की टीम ने दिल्ली चैलेंजर्स को 14 रन से हराकर सेमिफाइनल में प्रवेश किया। उत्तराखंड के खिलाड़ी गिरीश रतुरी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के कप्तान आदित्य सेठी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उनकी टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 29वें ओवर के पहले गेंद पर सभी विकेट गवांकर 256 रन का स्कोर खड़ा किया। भानुप्रताप सिंह ने 51 गेंदों का समाना करते हुए चार छक्के व सात चौकाें की मदद से 76 रन, गिरीश रतुरी ने 18 गेंदों पर पांच छक्के व पांच चौकों की मदद से 51 रन, आर्यन चौधरी ने 37 रन, नीरज सिंह राठौर ने 24 रन बनाए। दिल्ली की तरफ गेंदवाजी करते हुए विकास दीक्षित ने छह ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट, विशन पांचाल ने तीन विकेट के अलावा मुकेश यादव, रज्जत खंडियायल, रमेश प्रसाद व दीपांशु यादव ने एक-एक विकेट लिए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम दो गेंद शेष रहते सभी विकेट गंवाकर महज 242 रन ही बना सकी। इसमें तरुण पांच छक्के व एक चौका के मदद से 53 रन, दीपांशु यादव छह छक्के व चार चौकों की मदद से 53 रन, शिवम शर्मा ने 50 और विशुन पंचाल ने 28 रन बनाए। उत्तराखंड से गेंदवाज़ी करते हुए गिरीश रतुरी, आदित्य सेठी, आर्यन चौधरी तथा नीरज सिंह ने दो-दो विकेट लिए। 51 रन की पारी खेलते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट लेने वाले गिरीश रतुरी को मैन ऑफ द पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपये व ट्राफी दी गई। उन्हें यह पुरस्कार डाॅ. मलय श्रीवास्तव व अभय त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दिया। मैच के दूसरे इनिंग में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहित शर्मा ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। मैच में अंपायरिंग यूपीसीए पैनल के एपी सिंह व विजय शर्मा ने की। थर्ड अंपायर सतीश पांडेय रहे। मैच की स्कोरिंग बीसीसीआई के स्कोरर एसपी सिंह ने की। कमेंट्री मुहम्मद आलम व गुडडू पांडेय ने की।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजन समिति के संरक्षक रिटायर आरटीओ अजय त्रिपाठी, अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही, राजन शुक्ल, आजाद अंसारी, टीएन राय, डाॅ. केपी सिंह, डाॅ. रामानुज पांडेय, शिवशंकर तिवारी, सत्यम त्रिपाठी, शुभम, रंजीत सिंह, गोविंद यादव, चंदन दुबे, उदयभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed