{"_id":"675b3f36f3b44bc867051054","slug":"used-to-commit-cyber-crimes-by-sending-people-abroad-in-the-name-of-employment-three-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-128165-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रोजगार के नाम पर विदेश भेजकर कराते थे साइबर अपराध, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रोजगार के नाम पर विदेश भेजकर कराते थे साइबर अपराध, तीन गिरफ्तार
Fri, 13 Dec 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर लाओस, कंबोडिया भेजकर साइबर अपराध में धकेलने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कुशीनगर के एक व गोपालगंज (बिहार) के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उनके पास से सरकारी व गैर सरकारी 26 फर्जी मुहर, नकद, पीड़ितों के अवैध रूप से रखे गए आठ पासपोर्ट इत्यादि को पुलिस ने बरामद किया। मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया।
एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि लाओस, कम्बोडिया जैसे देशों में भेजकर लोगों को साइबर अपराध में धकेलने वाले तीन आरोपियों को तरयासुजान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सात अक्तूबर को नंदन पांडेय पुत्र भृगुनाथ पांडेय निवासी सलेमगढ़ थाना तरयासुजान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि थाना क्षेत्र के ही गांव तरया कारीशाही निवासी अभिषेक कुमार पांडेय व उसके साथियों ने विदेश भेजने के नाम पर रुपये लेकर ठगी व धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर तरयासुजान थाने की पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया और घटना के खुलासा में जुट गई। बृहस्पतिवार को स्वाट टीम, साइबर थाना व स्थानीय पुलिस टीम सूचना मिली कि तीनों शातिर थाना क्षेत्र में ही है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल अभिषेक पांडेय निवासी तरया कारीशाही थाना तरयासुजान, राहुल राय निवासी बंजारी थाना गोपालगंज, जिला गोपालगंज बिहार व चुसमुन शाह के खिलाफ आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जेल जेल भिजवा दिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वे धोखाधड़ी कर साइबर अपराध कराने के लिए भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर लाओस, कम्बोडिया जैसे देशों में भेजते हैं। वहां पर किसी बड़ी बिल्डिंग के एक कमरे में बंधक बनाकर उनसे साइबर अपराध करने के लिए विवश किया जाता है। मना करने पर उन्हें प्रताड़ित करते हैं।