{"_id":"66e8c2eacd85a0a9ba089dd5","slug":"uproar-over-shortage-and-not-giving-ration-on-time-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-123263-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घटतौली और समय से राशन नहीं देने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घटतौली और समय से राशन नहीं देने पर हंगामा
Tue, 17 Sep 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के पड़री पिपरपाती गांव के लोगों ने सोमवार को कोटेदार पर घटतौली और समय से राशन नहीं देने का आरोप लगाकर हंगामा किया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
पड़री पिपरपाती गांव के कोटेदार के दरवाजे पर सोमवार को एकत्र हुए लोगो का आरोप था कि राशन तौलने में कोटेदार घटतौली करते है। अंगूठा लगाकर राशन देने के लिए दौड़ाते हैं। इस महीने का राशन अगले महीने देते हैं। इसकी शिकायत करने के बाद भी अधिकारी ध्यान नही दे रहे है। नसरुद्दीन, अमीना, रामनरेश, मंजूर, सैनुल, अर्जुन आदि लोगों इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की। कोटेदार महेंद्र गौड़ का कहना है कि अंगूठा लगाकर ही राशन देने का नियम है। कुछ लोग बिना अंगूठा लगाए ही राशन मांग रहे थे। इसी बात को लेकर लोग हंगामा हुआ है। सभी आरोप निराधार हैं।