{"_id":"66e0b562a5e8959f500b7ca7","slug":"up-to-20-students-can-apply-for-scholarship-exam-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-122929-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 20 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 20 तक करें आवेदन
Wed, 11 Sep 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। पहले अंतिम तिथि पांच सितंबर थी, लेकिन अब अभ्यर्थी 20 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा कि तिथि में कोई बदलाव नहीं है। ऑनलाइन आवेदन में आवेदकों की मिली त्रुटियों में संशोधन की तिथि 21 से 23 सितंबर तय की गई है।
बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि इस छात्रवृत्ति के लिए डाक या अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र को वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वही छात्र आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने वर्ष 2023-24 में कक्षा सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की हो और वर्ष 2024-25 में किसी अशासकीय सहायता प्राप्त, राजकीय, स्थानीय निकाय के विद्यालय में कक्षा आठ में दाखिला लिए हों। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों की वार्षिक आय साढ़े तीन लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।