{"_id":"621f9b304f42f3517935ac85","slug":"up-election-2022-swami-prasad-maurya-son-ashok-maurya-detained-by-vishunpura-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे को थाने ले गई पुलिस, रुपये बांटने के आरोप के बाद पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे को थाने ले गई पुलिस, रुपये बांटने के आरोप के बाद पूछताछ जारी
Wed, 02 Mar 2022 09:58 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 02 Mar 2022 09:58 PM IST
सार
बुधवार की देर शाम किसी ने पुलिस को सूचना दी कि स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र अशोक मौर्य पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर पहुंचे हैं। सूचना देने वाले ने वहां रुपये बांटे जाने की शिकायत की थी। रात के तकरीबन साढ़े आठ बजे विशुनपुरा थाने की पुलिस और एसटीएफ मौके पर पहुंची। उन्हें अपने साथ लेकर विशुनपुरा थाने चले गए।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र अशोक मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विशुनपुरा थाने की पुलिस बुधवार की रात पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं फाजिलनगर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र अशोक मौर्य को थाने लेकर चली गई। पुलिस उन्हें तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के दुदही टैक्सी स्टैंड के निकट रहने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख नंदकिशोर कुशवाहा के घर से ले गई। पुलिस ने उन्हें थाने में बैठा रखा है। आरओ के आने के बाद उनके बारे में आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बुधवार की देर शाम किसी ने पुलिस को सूचना दी कि स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र अशोक मौर्य पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर पहुंचे हैं। सूचना देने वाले ने वहां रुपये बांटे जाने की शिकायत की थी। रात के तकरीबन साढ़े आठ बजे विशुनपुरा थाने की पुलिस और एसटीएफ मौके पर पहुंची। उन्हें अपने साथ लेकर विशुनपुरा थाने चले गए। हालांकि पूछताछ और तलाशी में उनके पास रुपये या अन्य कोई सामग्री न मिलने की बात कही जा रही है। पुलिस ने उन्हें थाने में बैठा रखा है।
विज्ञापन
विशुनपुरा थाने के एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि प्रत्याशी या उनके समर्थक को दूसरे विधानसभा क्षेत्र में जाने पर प्रतिबंध है, लेकिन वह तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में मिले हैं। उन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पूछताछ में उन्होंने बताया है कि वह निजी कार्य से आए थे। एसपी सचिंद्र पटेल ने भी बताया कि सूचना मिलने पर अशोक मौर्य को थाने पूछताछ के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन