फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   UP Bord exam

ऐसी नीति बने जिससे प्रतिस्पर्धा बनी रहे

Sun, 13 Jun 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
UP Bord exam
ऐसी नीति बने जिससे प्रतिस्पर्धा बनी रहे
विज्ञापन

- शिक्षक बोले- विद्यार्थियों के भीतर प्रतिस्पर्धा के भाव को बनाए रखना होगा
- अभिभावक बोले, कोरोना संक्रमण की वजह से लिया निर्णय सराहनीय
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बिना परीक्षा कराए ही यूपी बोर्ड के होनहारों को नंबर आवंटन करने के लिए प्रक्रिया निर्धारण पर मंथन चल रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों से इस पर सुझाव मांगा है। प्रधानाचार्यों व अध्यापकों का मत है कि ऐसी नीति निर्धारित की जाए जिससे कि प्रतिभावान छात्रों को उचित अंक मिल सकें और प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहे। इसके लिए पिछली परीक्षाओं को ही आधार बनाने की बात कही जा रही है।
जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित समेत कुल 327 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें हाईस्कूल और इंटर के एक लाख से अधिक परीक्षार्थी नामांकित हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन

ऐेसे में सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हो जाएंगे। परंतु इन उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को अंकों का आवंटन कैसे हो इसके लिए मंथन चल रहा है। इस संदर्भ में बोर्ड की तरफ से एक मेल आईडी जारी कर प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थियों से भी सुझाव मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूद्रापुर गांव निवासी रमेश कुमार गुप्ता का कहना है कि परीक्षा होती तो विद्यार्थियों की क्षमता का सही आकलन होता। हालांकि कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार का लिया गया निर्णय सराहनीय है। छात्रों केे पिछले प्रदर्शन के आधार पर नंबर आवंटित किया जाना चाहिए।
इंटर के छात्र आदित्य तिवारी का कहना है कि यदि सभी विद्यार्थियों को सामान्य अंक मिलेगा तो बेहतर अंक पाने के लिए दिन रात पढ़ाई करने वाले छात्रों के साथ बेईमानी होगी। ऐेसे अंक निर्धारण करते समय पूर्व की परीक्षा के परिणामों को भी ध्यान रखना उचित रहेगा।
शिक्षक कमलेश शर्मा का कहना है कि परीक्षा से विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों व स्कूल प्रबंधन का भी मूल्यांकन होता है। बिना परीक्षा कराए ही नंबर देना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है। छात्रों की पिछली परीक्षा में उपलब्धि के अलावा आंतरिक मूल्यांकन को भी इसमें शामिल करते हुए नंबर देना उचित होगा।

प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी का कहना है कि परीक्षा से परीक्षार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव जागृत होता है। कम अंक पाने वाला छात्र और अधिक अंक पाने के लिए परिश्रम करता है और बेहतर अंक पाने वाला और बेहतर करने का प्रयास करता है। ऐसे में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए अंक निर्धारण करते समय इस बात का विशेष ख्याल रखना होगा कि विद्यार्थियों के भीतर प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed