फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Leopard attacked a woman who went towards the fields

Kushinagar News: खेत की तरफ गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला

Tue, 25 Aug 2026 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked a woman who went towards the fields
खड्डा। जिले से सटे बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र में स्थित पटेसरा गांव में सोमवार की सुबह खेत की ओर गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास खेत में मौजूद गांव लोग पहुंचे। लोगों को लाठी-डंडे के साथ आते देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर आई वन विभाग की टीम ने घायल महिला को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

नौरंगिया थाना क्षेत्र के पटेसरा गांव निवासी सविता कुमारी (30) सोमवार की सुबह सरेह की ओर गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुआ महिला को घसीटकर जंगल में ले जाने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे गांव के लोग लाठी-डंडों के साथ शोर मचाते हुए दौड़े तो तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। शुरुआत में ग्रामीणों ने इसे बाघ का हमला समझकर वन विभाग को सूचना दी। फॉरेस्टर विवेक सागर की अगुवाई में आई वन विभाग की टीम ने घायल महिला को वन विभाग की गाड़ी से अनुमंडलीय अस्पताल भेजवाया। मदनपुर रेंजर नसीम अंसारी ने बताया कि घायल महिला की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

0
पदचिह्न मिलने से तेंदुए की पुष्टि
रेंजर नसीम अंसारी ने बताया कि पटेसरा और आसपास के क्षेत्रों में कुछ दिनों से तेंदुए की आवाजाही देखी जा रही थी। घटना स्थल के आसपास तेंदुए के पदचिह्न भी मिले हैं। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए की गतिविधियों पर निगरानी और उसे पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। वन विभाग की टीम दो-तीन दिन से क्षेत्र में निगरानी कर रही है। तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए पिंजरा लगाया गया है। उसमें बकरी बांधी गई है। वनकर्मी लगातार क्षेत्र में गश्त कर तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अकेले सरेह या जंगल की ओर नहीं जाने और सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed