फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   UP Board: Evaluation in Final Phase; 4,366 Answer Sheets Evaluated

यूपी बोर्ड : मूल्यांकन अंतिम चरण में, 4366 काॅपियों की हुई जांच

Thu, 02 Apr 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Evaluation in Final Phase; 4,366 Answer Sheets Evaluated
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। बुधवार को दो केंद्रों पर 4366 काॅपियाें की जांची की गई। इसमें इंटरमीडिएट की 1113 और हाईस्कूल की 3253 कॉपियां शामिल हैं। अब जांच के लिए 3039 काॅपियां बची हैं। दावा है कि बृहस्पतिवार को मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के काॅपियाें का मूल्यांकन जनपद के दो केंद्रों पर किया जा रहा है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दोनों केंद्रों पर 950 परीक्षक और डिप्टी हेड लगाए गए हैं। मूल्यांकन केंद्र एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के उप नियंत्रक अरुण कुमार ओझा ने बताया कि बुधवार को काॅपियाें का मूल्यांकन हुआ है।
विज्ञापन

इस दौरान हाईस्कूल की 3253 काॅपियां जांची गई हैं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की अब कुल 2700 काॅपियां जांच के लिए शेष बची हैं। दो अप्रैल तक काॅपियों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो जाएगा। दूसरी तरफ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में इंटरमीडिएट की 1113 काॅपियों का मूल्यांकन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र की उप नियंत्रक डॉ. सबीहा मुमताज ने बताया कि अब 339 काॅपियों का मूल्यांकन ही शेष रह गया है। बृहस्पतिवार को मूल्यांकन कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed