{"_id":"69ee7116da24cd9cc1018dec","slug":"up-board-application-process-for-scrutiny-begins-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-158737-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : स्क्रूटिनी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : स्क्रूटिनी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्क्रूटिनी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटिनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित की गई है।
डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि सचिव भगवती सिंह की तरफ से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि हाईस्कूल और इंटर परीक्षार्थी स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटिनी शुल्क 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र है, जो लिखित और प्रयोगात्मक दोनों के लिए अलग-अलग देय होगा। डीआईओएस ने बताया कि शुल्क को चालान से राजकीय कोषागार में जमा कर upmsp.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन भरकर प्रिंटआउट लेना होगा। आवेदन का प्रिंटआउट और मूल चालान पत्र संलग्न कर पंजीकृत डाक से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को 17 मई तक भेजना अनिवार्य है। बोर्ड ने कड़े निर्देश दिए हैं कि बिना ऑनलाइन आवेदन के कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होगा और अंतिम तिथि के बाद किसी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।