फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Unknown youth's body found in Keshwa drain

पिपराकनक गांव के बोदा टोला के निकट स्थित है नाला

Thu, 19 Aug 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Unknown youth's body found in Keshwa drain
केशवा नाले में मिला अज्ञात युवक का शव
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना पर मौके पर जुटी रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। पटहेरवा थानाक्षेत्र के पिपरा कनक गांव के बोदा टोले के पास से गुजरने वाले केशवा नाले में बृहस्पतिवार को सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं हो पाया।

केशवा नाले में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना किसी ने बृहस्पतिवार की सुबह गांव में जाकर दी। इसके बाद नाले के किनारे भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं पाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया। उस व्यक्ति की उम्र करीब 40 साल थी। पटहेरवा थाने के एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed