{"_id":"65b6c7a78db2b8f3220a0ba4","slug":"union-panchayati-raj-minister-honored-the-former-and-present-head-of-thadhibhar-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-111620-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ठाढ़ीभार के पूर्व व वर्तमान प्रधान को केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ठाढ़ीभार के पूर्व व वर्तमान प्रधान को केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ने किया सम्मानित
Mon, 29 Jan 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
दुदही। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदेश की उत्कृष्ट 36 पंचायतों के विशेष आमंत्रित प्रधानों में शामिल दुदही ब्लाॅक की ठाढ़ीभार व पूर्व प्रधान को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सम्मानित किया है। इसके पहले उनके उत्कृष्ट कार्य को लेकर उन्हें दो बार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पुरस्कृत कर लिए चुके हें। उनके इस उपलब्धि पर गांव के लोगों में खुशी का माहौल है।दुदही ब्लॉक के ग्राम पंचायत ठाढ़ीभार के ग्राम प्रधान जयप्रकाश यादव और उनकी पत्नी पूर्व प्रधान विनीता यादव को गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह के आवास पर आयोजित भोज में भी शामिल होने का मौका मिला। शुक्रवार को दिल्ली में हुए गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय पंचायती राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने ग्राम प्रधान को अंग वस्त्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर अभिभूत हुए ग्राम प्रधान जयप्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंचायती राज मंत्रालय के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली 36 पंचायतों के प्रधानों को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए विशेष आमंत्रण दिया था।
00
सीसीटीवी कैमरे से लैस है ठाढ़ीभार
दुदही ब्लॉक के ठाढ़ीभार गांव सीसीटीवी कैमरा से लैस है। इस गांव ने जिले में पहला मनरेगा पार्क बनाकर कर विकास की इबादत लिख है। ग्राम प्रधान जयप्रकाश को सीसीटीवी कैमरे के लिए एडीजी जोन अखिल कुमार, तो मनरेगा पार्क बनानेकके लिए तत्कालीन विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने सम्मानित किया था।
करीब 10,000 आबादी वाले ठाढ़ीभार ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान जयप्रकाश यादव ने बताया कि उनका लक्ष्य ग्राम पंचायत को ओडीएफ कराना था। इस पुरस्कार के लिए निर्धारित मानकों को पूरा करना काफी कठिन था। उन्होंने बताया कि गांव के पात्र लाभार्थियों को सरकार की योजना का लाभ पहुंचाने, जल संरक्षण एवं गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के साथ ही गांव की झरही नाले के किनारे श्मशान घाट का निर्माण गांव के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ। गांव के जलस्रोत कुओं और प्राचीन डमूर दुर्गा मंदिर का सुंदरीकरण, सुलभ शौचालय का निर्माण आदि विकास कार्यों की बदौलत ही मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने उन्हें दो बार पुरस्कृत कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें तीसरी बार मुख्यमंत्री पुरस्कार के लिए भी चयन किया गया है।