{"_id":"678fe7ee0e52722011077ec1","slug":"unfortunate-that-principals-name-is-registered-on-school-land-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-130701-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रधानाचार्य के नाम स्कूल की भूमि दर्ज होने से नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रधानाचार्य के नाम स्कूल की भूमि दर्ज होने से नाराजगी
Wed, 22 Jan 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
छितौनी। शासन के निर्देश पर स्वामित्व योजना के तहत कराए गए ड्रोन सर्वे में खड्डा तहसील के बोधिछपरा में लापरवाही मिली है। विद्यालय की भूमि प्रधानाचार्य के नाम दर्ज होने से गांव के लोगों में नाराजगी है। गांव की पंचायत में प्रधानाचार्य ने उस भूमि को फिर विद्यालय के नाम दर्ज करने की बात कही। इसके बाद बाद मामला शांत हुआ।
शनिवार को तहसील प्रशासन की ओर से स्वामित्व प्रमाणपत्र वितरण के दौरान खड्डा तहसील के बोधिछपरा गांव में एक भूखंड के स्वामित्व में हेराफेरी का मामला सामने आया था। यहां आबादी की भूमि पर डॉ. भीमराव आंबेडकर रानी रेवती देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित होता है। सर्वे टीम की मिलीभगत से प्रधानाचार्य ने विद्यालय की भूमि को अपने नाम करा लिया।