{"_id":"6a21e72d6a982f875e01ccb3","slug":"underpass-to-be-built-at-kaptanganj-railway-crossing-relief-from-traffic-congestion-awaits-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161146-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कप्तानगंज रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा अंडरपास, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कप्तानगंज रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा अंडरपास, जाम से मिलेगी निजात
Fri, 05 Jun 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। स्थानीय रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से लंबित अंडरपास, सर्विस रोड और ड्रेनेज निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने करीब 12 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। इससे नगरवासियों में खुशी है।
कप्तानगंज रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र में आए दिन लगने वाले जाम और जलभराव से लंबे समय से लोग परेशान थे। कुछ माह पूर्व फ्लाईओवर के लोकार्पण के बावजूद रेलवे फाटक के बार-बार बंद होने, सर्विस लेन की खराब स्थिति और नाले की समुचित व्यवस्था न होने से राहगीरों, व्यापारियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
बरसात के मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़कें जलमग्न हो जाती हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। इसी को देखते हुए स्थानीय लोग लगातार अंडरपास, सर्विस रोड और बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था की मांग कर रहे थे।