फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Under the BJP government, all sections got the benefits of the schemes without any discrimination.

Kushinagar News: भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गाें को मिला योजनाओं का लाभ

Mon, 17 Jun 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 17 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Under the BJP government, all sections got the benefits of the schemes without any discrimination.
तमकुहीरोड। केंद्र की मोदी सरकार सभी वर्गों की सच्ची हितैषी है। भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। एनडीए सरकार तीसरा कार्यकाल भी सफलता पूर्वक पूरा करेगी और कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने के साथ विकास को नई गति देगी।
विज्ञापन

ये बातें सेवरही के किसान पीजी कॉलेज में रविवार को देवरिया के नवनिर्वाचित सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने अपने अभिनंदन समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि उनकी जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। सभी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा की जाएगी। समारोह को बेतिया के सांसद संजय जायसवाल, तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार, पूर्व विधायक पं. नंदकिशोर मिश्र, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अजय तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व दोनों सांसदों का समारोह में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, चेयरमैन सोनिया जायसवाल, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, जेके सिंह, रमेशचंद्र सिंह, रमेश ब्याहुत, अंजनी तिवारी, अजय गुप्ता, अभिषेक शुक्ल, रामनरेश मिश्र, दीपक सिंह पटेल, रमेश कुशवाहा, दिनेश वर्मा, मक्खन जायसवाल, आदित्य वर्मा, रामजी कसेरा, मंशा पांडेय, धीरज त्रिपाठी, अतुल श्रीवास्तव, मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेतिया से तमकुहीरोड तक सड़क बनाने की मांग
तमकुहीरोड। सेवरही के पूर्व चेयरमैन व पिपराघाट-पखनहा पुल निर्माण समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर विश्वकर्मा ने सेवरही में आए बिहार के पूर्व भाजपा अध्यक्ष व बेतिया सांसद संजय जायसवाल का फूल माला से स्वागत किया और उन्हें बेतिया से तमकुहीरोड तक बनने वाली फोरलेन सड़क का अविलंब निर्माण कराने की मांग की। उनका कहना था कि जनहित में गंडक नदी के रास्ते केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित फोरलेन सड़क को बेतिया से तमकुहीरोड तक निर्माण कराना अत्यंत जरूरी है। तभी दियरा क्षेत्र विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकेगा और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed