फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uncontrolled car sneak into store, three injured

Kushinagar News: दुकान में घुसी अनियंत्रित कार, तीन घायल

Sun, 15 Jun 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car sneak into store, three injured
हाटा। हाटा कोतवाली क्षेत्र के महुआरी चौराहे के पास हाईवे पर अचानक एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक पंचर की दुकान में घुस गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुकान के बाहर खड़ी तीन बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। शनिवार की दोपहर बाद एक कार कसया से गोरखपुर की तरफ जा रही थी। महुआरी चौराहा के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क के किनारे पंचर की दुकान में जा घुसी। दुकान में मौजूद तीन लोग इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में टीन शेड की छत पूरी तरह वाहन के ऊपर आ गिरी थी और कार का अगला हिस्सा कमरे में घुस गया था। कार की टक्कर से हवा भरने वाली मशीन का इंजन टूटकर गिर गया था। तेज आवाज सुनकर बगल अफरा-तफरी मच गई। झोपड़ी के नीचे कुछ लोग बारिश होने कारण अपनी बाइक खड़ी कर वहां मौजूद थे, जिससे नौतन हथियागढ़ देवरिया निवासी हरीन्द्र प्रजापति व नथुनी शर्मा निवासी रामपुर श्रीपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed