फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uncontrolled car falls into canal, driver missing

Kushinagar News: नहर में गिरी बेकाबू कार, चालक लापता

Sun, 29 Jun 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 29 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car falls into canal, driver missing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंसाछापर। नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के बघपरना गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में दो दिन पूर्व कार सहित चालक के नहर में गिरने की आशंका में शनिवार की सुबह नौ बजे से एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर खोजबीन में जुटे रहे। टीम ने कार के कुछ पार्ट को बाहर भी निकाला है लेकिन युवक नहीं मिला।
शाम सात बजे तक तलाशी अभियान जारी रहा लेकिन पानी अधिक और उसके तेज बहाव के कारण पूरे कार को बाहर नहीं निकाला जा सका। 26 जून की रात नौ बजे अपनी मारुती कार से युवक घर से निकला था।
विज्ञापन

देर रात घर नहीं पहुंचने पर दो दिनों से परिजन उसे तलाश रहे थे। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी पर कार के कुछ पार्ट और नंबर प्लेट देख लोगों ने विडियो बना फेसबुक पर डाला तो परिजन मौके पर पहुंचे। पकड़ियार गांव निवासी 35 वर्षीय शहजाद अली पुत्र सहामुद्दीन 26 जून की रात नौ बजे अपनी मारुती कार से घर पर बिना बताए निकला। बड़े भाई आजाद के अनुसार रात्रि 12 बजे तक घर वापस नहीं पहुंचा तो शहजाद की पत्नी तमन्ना ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनभर खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह टहलने गए लोगों ने बघपरना गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी के बगल में कार के कुछ पार्ट और नंबर प्लेट देखा। किसी ने इसका विडियो बनाकर फेसबुक पर डाला तो परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद थाना प्रभारी नेबुआ नौरंगिया दीपक कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ को सूचना दी।
नौ बजे एसडीआरएफ टीम के एक दर्जन जवान पहुंचे और खोजबीन शुरू कर दी। चार घंटे की मशक्कत के बाद कार के कुछ पार्ट को बाहर निकाला गया। लगभग तीन बजे दो गोताखोर आए और काफी मशक्कत किए मगर नहर में अधिक पानी और तेज बहाव के चलते उनके हाथ भी कुछ नहीं लगा।

सूचना पर तहसीलदार पूर्णिमा सिंह भी मौके पर पहुंची। लोगों ने आशंका जताई कि कार इसी पानी में है तो शहजाद भी उसी में अंदर डूबा हो सकता है। इसकी जानकारी होने के बाद काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। घटना की जानकारी के बाद युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और किसी अनहोनी से परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed