{"_id":"698792c2f519acbb0a0ab0d7","slug":"uncontrolled-bus-climbs-on-divider-six-bike-riders-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-154258-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डिवाइडर पर चढ़ी बेकाबू बस, बाइक सवार छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डिवाइडर पर चढ़ी बेकाबू बस, बाइक सवार छह घायल
Sun, 08 Feb 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित पटहेरिया रजवटिया के बीच शुक्रवार की रात बिहार से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी लग्जरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके पीछे आ रहे दो बाइक सवार भिड़ गए, जिससे बाइक सवार कुल छह लोग घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस और एनएचएआई की टीम घायलों को अस्पताल भेजवाई और बस को डिवाइडर से हटाकर किनारे कराया।
पटहेरवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात बिहार के सिमराई से दिल्ली जा रही लग्जरी बस के चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर पटहेरिया व रजवटिया गांव के बीच बने मिट्टी के अस्थायी डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बस के पीछे आ रहे दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर बस से भिड़ गए।
हादसे में बाइक पर सवार चौरा खास क्षेत्र के शिंकरपट्टी निवासी 26 वर्षीय नीतीश प्रसाद, 29 वर्षीय राजन कुमार, 25 वर्षीय रोहित, 32 वर्षीय निरंजन प्रसाद, 30 वर्षीय राजन प्रसाद और 35 वर्षीय समीर सड़क पर गिकर घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस और एनएचएआई की टीम एम्बुलेंस से फाजिलनगर सीएचसी भेजवाई, जहां उनका इलाच चल रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में पटहेरवा एसओ धीरेंद्र राय ने बताया कि घायल बाइक सवारों को अस्पताल भेजवा दिया गया है। बस के सभी यात्री सुरक्षित हैं। दूसरे बस से आधे यात्रियों को दिल्ली भेज दिया गया है, शेष यात्रियों को भेजने की व्यवस्था की जा रही है।