फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uncontrolled bike enters Matkod, 10 women injured

Kushinagar News: मटकोड़ के बीच घुसी बेकाबू बाइक, 10 महिलाएं घायल

Fri, 29 Nov 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 29 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike enters Matkod, 10 women injured
गौरी श्रीराम। सेवरही थाना क्षेत्र के गौरी जगदीश के समीप सेवरही-पडरौना मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह मटकोड़ में शामिल महिलाएं रस्म अदा कर रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार बाइक सवार महिलाओं के बीच में घुस गया। इस दौरान बाइक की टक्कर से मटकोड़ में शामिल 10 महिलाएं घायल हो गईं। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को पास के एक अस्पताल में भेजवाया गया, वहां से पांच महिलाओं को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भेज दिया गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के गौरी जगदीश निवासी सुरेश प्रजापति के घर बृहस्पतिवार को बारात आने वाली थी। बुधवार को किसी कारण से मटकोड़ की रस्म नहीं हो पाई थी। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे घर तथा पड़ोस की महिलाएं मटकोड़ में शामिल होने के लिए सेवरही-पडरौना मार्ग पर गईं थीं। महिलाएं मंगलगीत गाने के साथ ही ढोल-नगाड़े की धुन पर नाच-गा रहीं थी। इसी दौरान सेवरही की तरफ से तेज रफ्तार आ रहा बाइक सवार महिलाओं के बीच बाइक लेकर घुस गया। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई महिलाएं छिटककर दूर जा गिरीं तो कई को गंभीर चोट आ गई।
विज्ञापन

लोगों की मदद से घायल महिलाओं को उठाकर पास के एक निजी अस्पताल में भेजवाया गया। पांच महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि लीलावती, फूलमती, प्रियंका, धौलरिया व पांच वर्षीय शिवानी को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। सभी महिलाएं वापस घर आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed