फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uncontrolled ambulance collided with a tree, one dead, three injured

Kushinagar News: अनियंत्रित एंबुलेंस पेड़ से टकराई, एक की मौत, तीन घायल

Mon, 05 Dec 2022 01:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 05 Dec 2022 01:39 PM IST
सार

भोर में परिजन शव लेकर एक निजी एंबुलेंस से गोपालगंज लौट रहे थे। एंबुलेंस अभी कसया थाना क्षेत्र के प्रेमवलिया गांव के पास पहुंची थी, इसी बीच रफ्तार तेज होने से चालक एंबुलेंस पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन हाईवे किनारे पेड़ से जा टकराई।

विज्ञापन
Uncontrolled ambulance collided with a tree, one dead, three injured
प्रेमवलिया के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से भिड़ी एंबुलेंस। - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

गोरखपुर से शव लेकर बिहार के गोपालगंज जा रही एक तेज रफ्तार एंबुलेंस रविवार भोर में प्रेमवलिया गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को कसया सीएचसी भेजा गया। एक का कसया सीएचसी में इलाज चल रहा है, जबकि अन्य दो घायल गोपालगंज चले गए।
विज्ञापन


गोपालगंज के एक व्यक्ति की शनिवार रात एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। भोर में परिजन शव लेकर एक निजी एंबुलेंस से गोपालगंज लौट रहे थे। एंबुलेंस अभी कसया थाना क्षेत्र के प्रेमवलिया गांव के पास पहुंची थी, इसी बीच रफ्तार तेज होने से चालक एंबुलेंस पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन हाईवे किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दौरान एक राहगीर ने आसपास के लोगों को बुलाकर घायलों को बाहर निकालवाया और कसया सीएचसी भेजा।
विज्ञापन


वहां से जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस के स्टाफ गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाना निवासी सुशांत गौड़ (22) की रास्ते में ही मौत हो गई। गोरखपुर निवासी एंबुलेंस चालक सलमान सहित दो लोगों को हल्की चोट आई। सलमान का इलाज कसया सीएचसी में चल रहा है। दो अन्य इलाज के लिए गोपालगंज चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका नाम पता नहीं चल सका है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। कसया के एसएचओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली है। दुर्घटना में मरने वाले सुशांत गौड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि पहले वाले शव को मृतक के परिजन लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed