फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crowds of devotees gather in Kasya to transport Durga idols

Kushinagar News: कसया में दुर्गा प्रतिमाओं को ले जाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sat, 17 Oct 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gather in Kasya to transport Durga idols
पकवा इनार। शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को कसया क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं को पंडालों तक ले जाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। उत्साही युवकों की टोलियां वाहनों के साथ मूर्ति निर्माण स्थलों पर पहुंचीं। इसके बाद जय माता दी के जयकारों के बीच प्रतिमाओं को वाहनों पर रखकर पंडालों के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के मद्देनजर आयोजक मंडलों के साथ एक-एक पुलिसकर्मी तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी प्रतिमाओं को वाहनों पर रखवाकर सुरक्षित पंडालों तक पहुंचाने में सहयोग कर रहे थे। उधर, दुर्गा समितियां पंडालों को सजाने और अंतिम रूप देने में जुटी हैं।
विज्ञापन

बंगाल के मूर्तिकार सोमनाथ कुमार पाल ने इस बार 15 हजार से लेकर 1.50 लाख रुपये तक की 90 दुर्गा प्रतिमाएं तैयार की हैं। उनकी सभी प्रतिमाएं बिक चुकी हैं। इससे मूर्ति निर्माण स्थलों पर श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच लाख रुपये से अधिक में तैयार हो रहा पंडाल
कसया बस स्टैंड के पास भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। आयोजक सन्नी जायसवाल ने बताया कि पंडाल के निर्माण पर पांच लाख रुपये से अधिक खर्च हो रहा है। यहां डेढ़ लाख रुपये की दुर्गा प्रतिमा के साथ रामलला की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। पंडाल में स्थापित की जाने वाली प्रतिमा की ऊंचाई करीब 17 फीट बताई जा रही है। पंडाल निर्माण में भोलू जायसवाल, आकाश मधेशिया, अमन जायसवाल, नीतीश कुमार, प्रिंस, शिवम और पीयूष मधेशिया विशेष सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed