फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uncontrollable tempo crushed people sitting outside the house, girl died, four seriously

Kushinagar News: बेकाबू टेंपो ने घर के बाहर बैठे लोगों को रौंदा, बच्ची की मौत, चार गंभीर

Tue, 18 Jun 2024 03:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable tempo crushed people sitting outside the house, girl died, four seriously
पडरौना। पडरौना-दुदही मार्ग सिधुआ बाजार चौकी के सामने रविवार की देर रात सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर घर के बाहर बैठे लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद टेंपो लेकर चालक फरार हो गया। हादसे नौ साल बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चौकी पुलिस व आसपास के लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजवाया गय। दो लोगों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, इस मामले में पुलिस टेंपो स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली पडरौना क्षेत्र के जंगल पचरुखिया गांव के टोला फकिरहवा निवासी टेंपो चालक गांव के ही कुछ लोगों को बैठाकर पडरौना रेलवे स्टेशन जा रहा था। पडरौना-दुदही मार्ग पर सिधुआ बाजार चौकी के सामने टेंपो अनियंत्रित होकर घर के बाहर बैठे लोगों को रौंद दिया। जंगल बनवीरपुर गांव के सिधुआ बाजार निवासी रंगीला वाल्मीकि की नौ वर्षीय पुत्री अंजली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जितेंद्र (45) पुत्र लालमन वाल्मीकि, किशन (12) पुत्र जितेंद्र, अनूपा देवी (60) पत्नी रामछबिला व संवारी (38) पत्नी रंगीला गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद टेंपो लेकर चालक फरार हो गया। हादसे के बाद परिवार के लोगों की मची चीख-पुकार सुनकर अगल-बगल के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार राय ने अपने सिपाहियों के साथ स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया। मृतक अंजली के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, इस हादसे में जितेंद्र और किशन की हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि टेंपो स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed