फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uncontrollable car crushed athlete, death

बेकाबू कार ने एथलीट को रौंदा: हादसे के बाद पलटी कार, शीशा तोड़कर भाग निकले तीन सवार

Wed, 14 Dec 2022 01:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2022 01:51 PM IST
सार

छावनी निवासी पूर्व खिलाड़ी निजामुद्दीन खान उर्फ राजू (40) एथलीट थे। खेल छोड़ने के बाद वह कस्बे में एक स्कूल का संचालन करते थे। इस बार वह नगर पालिका परिषद पडरौना के वार्ड नंबर 22, डॉ. केशव प्रसाद बलिराम हेगडेवार नगर वार्ड से सभासद पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन
Uncontrollable car crushed athlete, death
निजामुद्दीन (फाइल फोटो)। - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

कुशीनगर जिले के पडरौना नगर के छावनी रोड पर सोमवार देर रात बेकाबू कार ने पूर्व खिलाड़ी को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह पडरौना नगर पालिका परिषद से सभासद पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। रात में अपने प्रचार का पोस्टर लगाकर घर पहुंचे। तभी दुुर्घटना के शिकार हो गए। हादसे के बाद रोड पर पलटी कार में सवार तीन लोग शीशा तोड़कर भाग निकले। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर कार सवारों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


छावनी निवासी पूर्व खिलाड़ी निजामुद्दीन खान उर्फ राजू (40) एथलीट थे। खेल छोड़ने के बाद वह कस्बे में एक स्कूल का संचालन करते थे। इस बार वह नगर पालिका परिषद पडरौना के वार्ड नंबर 22, डॉ. केशव प्रसाद बलिराम हेगडेवार नगर वार्ड से सभासद पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। सोमवार रात करीब सवा 11 बजे वह चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर लगवाकर घर लौट रहे थे। अपने घर के सामने पहुंचे। तभी कसया से पडरौना आ रही बेकाबू कार ने निजामुद्दीन खान उर्फ राजू को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


वह उछलकर नाले के पास जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार भी पलट गई। उसमें सवार लोग शीशा तोड़कर भाग निकले। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। निजामुद्दीन को आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

खेलों में दिखाई प्रतिभा, बनाया मुकाम

पूर्व खिलाड़ी निजामुद्दीन खां उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पडरौना के होनहार छात्र थे। वह खेल प्रतिभा के धनी थे। अपनी मेहनत की बदौलत उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर शार्ट रेस व रिले रेस की जनपदीय, प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके मेडल पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

वर्तमान में वह छावनी के पास एक स्कूल का संचालन कर रहे थे, जबकि इस बार नगर निकाय चुनाव में सभासद पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। दिन में अपना कामकाज निपटाने के बाद वह शाम को जनसंपर्क करने क्षेत्र में निकल जाते थे। सोमवार रात में भी वह पोस्टर लगवाकर घर लौट रहे थे। तभी घर के सामने दुर्घटना के शिकार हो गए। उनकी एक बेटी और दो बेटे हैं। निजामुद्दीन खां की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति भी हुआ घायल
जिस दुर्घटना में खिलाड़ी की मौत हो गई। उसमें एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुए थे। खिलाड़ी निजामुद्दीन को टक्कर मारने के बाद भाग रहे कार सवारों ने छावनी निवासी जहरूद्दीन (28) को टक्कर मारी थी। गंभीर हाल जहरूद्दीन का एक उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed