फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uncle attacks nephew with a shovel over land dispute

Kushinagar News: भूमि विवाद में चाचा ने भतीजे पर फावड़े से हमला कर किया घायल

Sat, 22 Nov 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 22 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Uncle attacks nephew with a shovel over land dispute
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के सेन्दुआर गांव में शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर सगे चाचा ने अपने भतीजे पर फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। जिसमें भतीजा गंभीर रूप से घायल हो कर जमीन पर गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी व्यक्ति की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवतहा सुकरौली भेजवाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सेन्दुआर निवासी मनीष तिवारी शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे अपने खेत की बुआई कराने के लिए बाइक से खाद व बीज लेकर जा रहे थे। तभी उनके चाचा जितेन्द्र तिवारी से पुरानी जमीनी रंजिश की बात को लेकर कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन

हमले में मनीष को गंभीर चोटे आईं। घायल मनीष तिवारी के पिता कन्हैया तिवारी ने बताया कि मेरा लड़का खेत की बुआई कराने के लिए बाइक से खाद बीज लेकर खेत में जा रहा था। तभी गांव में ही कैलाश तिवारी के घर के बगल में मोड़ पर मेरे पदीदार जितेन्द्र तिवारी मेरे लड़के के उपर फावड़े से प्रहार कर दिए। इससे मेरे लड़के के सिर में गंभीर चोटें आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह जमीन पर लहुलूहान होकर गिर गया। अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि आरोपी जितेन्द्र तिवारी, आशीष तिवारी व उमाशंकर तिवारी के विरुद्ध षड़यंत्र व हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जितेन्द्र तिवारी को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। घायल युवक का इलाज मेडिकल कालेज गोरखपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed