{"_id":"68fe7e343fb636a2320cf63f","slug":"uncle-and-nephew-riding-a-bike-die-after-being-crushed-by-a-bus-people-block-the-highway-kushinagar-news-c-7-1-gkp1039-1114379-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बस से कुचलकर बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, लोगों ने जाम किया हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बस से कुचलकर बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, लोगों ने जाम किया हाईवे
Mon, 27 Oct 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़। स्रोत-सोशल मीडिया
तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास रविवार की सुबह करीब नौ बजे एक लग्जरी बस से कुचलकर बिहार के रहने वाले बाइक सवार आलिम (50) व उनके भतीजे अबरार अंसारी (32) की मौत हो गई। नाराज लोगों ने टोल प्लाजा के पास शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
बिहार के गोपालगंज जिले के सुकदेवपट्टी गांव निवासी आलिम (50) भतीजे अबरार अंसारी (32) के साथ रविवार की सुबह बाइक से पकड़ी गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। तरयासुजान थानाक्षेत्र के हाईवे पर सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास दिल्ली से सवारी लेकर बिहार के सुपौल जा रही लग्जरी बस से कुचलकर चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक चलती बस से कूदकर भाग गया, इससे बेकाबू हुई बस सामने खड़े ट्रक में जा टकराई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, बस की रफ्तार धीमी होने से यात्रियों को ज्यादा चोट नहीं आई।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने आलिम और अबरार के शव रखकर हाईवे की एक लेन जाम कर दी और हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि पुलिस और परिवहन विभाग की शह पर ही बिना डग्गामार बसें दौड़ रहीं हैं जिससे जानलेवा हादसे हो रहे हैं। हंगामे की सूचना पर तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा और सीओ राकेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। अफसरों ने नाराज लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया। इस दौरान करीब दो घंटे हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। बस में सवार यात्री दूसरी गाड़ियों में गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि हादसे को लेकर लोग नाराज थे और हाईवे जाम कर दिया था। लोग डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। बस व अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।