{"_id":"66d1099b33670011a20125d4","slug":"unable-to-stop-schools-without-recognition-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-122355-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिना मान्यता स्कूलों पर नहीं लग पा रही रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिना मान्यता स्कूलों पर नहीं लग पा रही रोक
Fri, 30 Aug 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 30 Aug 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। तमकुहीराज ब्लॉक के उजारनाथ में बिना मान्यता के स्कूल चल रहे हैं। शिकायत पर डीएम ने बृहस्पतिवार को बीएसए ने बीईओ को भेजा तो स्कूल का चलता मिला। बीईओ ने नोटिस देकर स्कूल बंद कराने का दावा किया है, जबकि मौके पर स्कूल का संचालन होता रहा। तमकुहीराज और सेवरही ब्लॉक में बिना मान्यता 30 से अधिक स्कूल चल रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि बीईओ स्कूल बंद कराते हुए फोटो खिंचवाकर चले जाते हैं।
लोगों का कहना है कि बिहार बार्डर से सटे तमकुहीराज और सेवरही ब्लॉक में अवैध तरीके से स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। नकल पर नकेल के बाद इंटर कॉलेजों में भी पब्लिक स्कूलों का संचालन शुरू हो गया है, लेकिन मान्यता नहीं है। बेसिक शिक्षा विभाग की उदासीनता से अवैध स्कूल संचालकों का गिरोह सक्रिय है। अफसरों तक शिकायत पहुंचने पर बीईओ स्कूल बंद कराने की खानापूरी कराकर चले जाते हैं।
बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंचे कुछ लोगों ने उजारनाथ में बिना मान्यता स्कूल संचालन की शिकायत की। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या के निर्देश पर बीईओ सुधीर कुमार उजारनाथ पहुंचे और स्कूल प्रबंधक को स्कूल बंद करने के लिए नोटिस दिया। बीईओ ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक स्कूल का संचालन हो रहा था। उसे बंद करने के लिए निर्देश दिया गया है।