{"_id":"6a4976194c3198b88f0d0468","slug":"ultrasound-and-digital-x-ray-facilities-are-not-available-at-the-kasya-chc-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-163071-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कसया सीएचसी में अल्ट्रासाउंड व डिजिटल एक्सरे की सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कसया सीएचसी में अल्ट्रासाउंड व डिजिटल एक्सरे की सुविधा नहीं
Sun, 05 Jul 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर स्थित सीएचसी में अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्सरे मशीनें उपलब्ध होने के बावजूद टेक्नीशियन के अभाव में जांच सेवाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। इसका खामियाजा क्षेत्र के हजारों मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जाता है या फिर मजबूरी में निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों का सहारा लेना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों खर्च हो रहे हैं।
सीएचसी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। इनमें गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना में घायल मरीजों और हड्डी संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों को अक्सर अल्ट्रासाउंड व डिजिटल एक्सरे जांच की आवश्यकता होती है, लेकिन अस्पताल में मशीनें होने के बावजूद जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में जांच सुविधा नहीं मिलने के कारण उन्हें निजी केंद्रों पर महंगे दामों में जांच करानी पड़ती है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह अतिरिक्त खर्च भारी पड़ रहा है। वहीं जिला अस्पताल जाने में पूरा दिन लग जाता है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द टेक्नीशियन की तैनाती कराकर दोनों जांच सेवाएं शुरू कराई जाएं, ताकि मरीजों को सरकारी अस्पताल में ही सभी आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।
-
डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी थी, लेकिन सीएचसी में सुविधा नहीं मिलने पर जिला अस्पताल जाना पड़ा। वहां भी लंबी लाइन के कारण काफी समय बर्बाद हुआ। अंत में निजी सेंटर से जांच करानी पड़ी, जिससे अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा। -आदिल खान
विज्ञापन
-
नगर में मेरे रिश्तेदार एक्सीडेंट में घायल हुए थे। डॉक्टर ने डिजिटल एक्सरे कराने की सलाह दी, लेकिन अस्पताल में यह सुविधा बंद मिली। मजबूरी में निजी जांच केंद्र पर एक्सरे कराना पड़ा। यदि सरकारी अस्पताल में यह सुविधा शुरू हो जाए तो गरीब मरीजों को राहत मिलेगी। -दुर्गेश चतुर्वेदी,
-- -- -- -
डिजिटल एक्सरे मशीन को इंस्टॉल करने के लिए ओटीपी नहीं उपलब्ध होने के कारण समस्या हो रही है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। किसी चिकित्सक को ट्रेनिंग दिलाकर अति शीघ्र अल्ट्रासाउंड मशीन चालू करा दी जाएगी। -डाॅ. चंद्र प्रकाश, सीएमओ कुशीनगर