{"_id":"63810805c7f0cc4d463b7a83","slug":"two-youths-clashed-for-water-in-tilak-ceremony-kushinagar-news-gkp458725554","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तिलक समारोह में पानी के लिए दो युवक भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तिलक समारोह में पानी के लिए दो युवक भिड़े
विज्ञापन
तिलक समारोह में पानी के लिए दो युवक भिड़े
समउर बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव में तिलक समारोह में पानी की टोटी खुला छोड़ देने पर दो युवकों में मारपीट हो गई। कुछ देर के लिए आफरा तफरी मच गई। गांव के संभ्रात लोगों के बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ, तब जाकर तिलक समारोह संपन्न हुआ।
बिहार के कटेया थाना क्षेत्र से तिलक लेकर तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात लोग आए थे। वर पक्ष के लोग मेहमानों के स्वागत में लगे थे। इसी बीच वर पक्ष के गांव का एक युवक कार्यक्रम में पहुंचा था। नाश्ते के बाद पानी पीने के लिए लगे आरओ सिस्टम की टोटी को खोलकर छोड़ दिया। इससे पानी गिरकर नष्ट हो रहा था।
यह देख वधू पक्ष के एक युवक ने टोटी बंद करने के लिए कहा। यह बात युवक को नागवार लगी। इसी बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। अन्य लोग कुछ समझ पाते, मारपीट होने लगी। कुछ देर के लिए तिलक समारोह में आफरा तफरी मच गई। तभी गांव के कुछ संभ्रात लोग पहुंचकर दोनों युवकों में बीचबचाव कर समझाकर मामले को शांत कराए।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में समउर बाजार चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।