{"_id":"6522f20d2d4f42e2ee0e16e6","slug":"two-youths-arrested-with-two-usa-made-pistols-in-satyagraha-express-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-5825-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सत्याग्रह एक्सप्रेस में यूएसए निर्मित दो पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सत्याग्रह एक्सप्रेस में यूएसए निर्मित दो पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
- कुशीनगर जिले के कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुए थे युवक
- यूपी जीआरपी को नहीं लगी भनक, नरकटियागंज में आरपीएफ ने दबोचा
- एक आरोपी देवरिया और दूसरा झारखंड का रहने वाला, केस दर्ज के बाद भेजे गए जेल
खड्डा (कुशीनगर)। आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस में दो युवकों को आरपीएफ ने रविवार को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो यूएसए निर्मित नाइन एमएम की पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है। पकड़ा गया एक युवक देवरिया तो दूसरा झारखंड का रहने वाला है। आरपीएफ के मुताबिक दोनों कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठे थे। आरपीएफ केस दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
आरपीएफ के सत्याग्रह एक्सप्रेस में गश्त कर रहे थे। ट्रेन बिहार के नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थी, तभी ट्रेन में सवार आरपीएफ के जवानों को जानकारी मिली कि दो युवक असलहा के साथ ट्रेन में सफर कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही जवानों ने ट्रेन की तलाशी शुरू कर दी। कोच संख्या डी-3 में सवार दो युवकों के पास यूएसए निर्मित नाइन एमएम की लोडेड दो पिस्तौल बरामद हुआ। इसके अलावा दो एप्पल और एक रेडमी कंपनी का बिना सिम का मोबाइल बरामद हुआ। पकड़े गये युवकों की पहचान देवरिया जिले के गौरीबाजार के चैनपुर गांव के अंकित बरनवाल और झारखंड के धनबाद स्थित बसमरिया के सहजानंद गांव निवासी प्रेम कुमार के रुप में हुई। अंकित वर्तमान में पंजाब के लुधियाना में रहता है। दोनों के पास से कप्तानगंज से रक्सौल तक का रेलवे टिकट मिला है। नरकटियागंज के आरपीएफ इंस्पेक्ट राजित कुमार भारद्वाज ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। अभी दोनों किस मकसद से पिस्तौल लेकर ट्रेन में चढ़े थे। यह साफ नहीं हो सका है। पूछताछ में कई बार दोनों ने बयान बदला है, जिससे संदेह गहराता जा रहा है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।