{"_id":"64ac673aace15a24d807f4f5","slug":"two-youths-arrested-with-seven-stolen-bikes-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-1207-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चोरी की सात बाइकों के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चोरी की सात बाइकों के साथ दो युवक गिरफ्तार
Tue, 11 Jul 2023 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो है।
तलाशी में पुलिस को मिला ढाई किलो गांजा, एक तमंचा
पांच साल से करते थे चोरी, पुलिस के लिए बने थे सिरदर्द
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तमकुहीराज पुलिस ने दो युवकों को सात चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान ढाई किलो गांजा और एक तमंचा भी पुलिस को मिला है। सोमवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस के लिए यह काफी दिनों से सिरदर्द बने थे।
तमकुहीराज सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि तमकुहीराज-सेवरही मार्ग पर फ़तेह मेमोरियल इंटर कॉलेज के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों को संदेह के आधार पर रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे। लेकिन दौड़ाकर पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान ढाई किलोग्राम गांजा और एक तमंचा मिला।
पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो छह और बाइक चोरी करने की बात स्वीकार उन्होंने स्वीकार की। इनकी निशानदेही पर घर से सभी चोरी की बाइकों को पुलिस ने बरामद कर लिया। दोनों आरोपी तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खुदरा अहिरौली गांव रहने वाले विनय कुमार भारती और मुन्ना महतो हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
बाइक चोरी में सहयोग करती थी मास्टर चाबी
इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर हैं। पुलिस की मानें तो दोनों आरोपी शातिर चोर हैं। वर्ष 2018 में दोनों ने मिलकर पहली बार बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिए थे। इसके बाद इनका मनोबल बढ़ गया। मास्टर चाबी के जरिए दोनों बाइक चोरी करते थे, बिहार में शराब तस्करों को चोरी की बाइकें बेचते थे।