फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two women including village head's wife committed suicide by hanging themselves

Kushinagar News: ग्राम प्रधान की पत्नी सहित दो महिलाओं ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 05 Jan 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 05 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two women including village head's wife committed suicide by hanging themselves
रामकोला नगर के मथुरा नगर में मंजू की मौत के बाद दरवाजे पर जुटी भीड़।
कुशीनगर। गृहकलह से आजिज हनुमानगंज और रामकोला थाना क्षेत्र में दो महिलाओं ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इनमें एक महिला ग्राम प्रधान की पत्नी है। परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तब तक पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना में मायके वालों ने हंगामा किया। पुलिस ने उनको शांत कराया। दोनों घटनाओं की वजह गृहकलह बताई जा रही है।
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार, हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पड़रहवा टोला निवासी जनार्दन प्रसाद ग्राम सभा हनुमानगंज के प्रधान हैं। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को उनकी पत्नी शोभा देवी (30) अपने कमरे में फंदे से झूल गईं। उन्हें अचेतावस्था में तुर्कहा सीएचसी लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शव को परिजन घर लेकर पहुंचे और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी बीच घटना की सूचना किसी ने हनुमानगंज थाने की पुलिस को दे दी। पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। खड्डा के तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया। मृतका के मायकेवाले आरोप लगा रहे हैं कि पति का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध था। इसी को लेकर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। मायका हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव में है। वह चार बच्चों की मां थीं। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय पटेल ने बताया कि आत्महत्या की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट व मायके वालों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के मथुरा नगर में 27 वर्षीय एक महिला ने बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थिति फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन उसे रामकोला सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी। उसके बाद शव लेकर घर चले आए। इसकी जानकारी मृतका के मायकेवालों को हुई तो मां-बहनें रोती हुई पहुंचीं। शव देखते ही हंगामा करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के तिनफेड़िया निवासी पारस ने अपनी बेटी मंजू की शादी वर्ष 2016 में रामकोला कस्बे के मथुरा नगर में राजेश के साथ की थी। उनके तीन बच्चे हैं। राजेश ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था, लेकिन उतनी आय नहीं होती थी। वह कभी कभी शराब भी पी लेता था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को दिन में राजेश और उसकी पत्नी मंजू में झगड़ा हुआ। उसके बाद राजेश बच्चों के साथ घर से बाहर आ गया। उसी दौरान मंजू ने घर में फांसी लगा लिया। राजेश घर में पहुंचा तो सन्न रह गया। वह तत्काल मंजू को परिजनों के साथ लेकर रामकोला सीएचसी पहुंचा, लेकिन मंजू की मौत हो चुकी थी। राजेश की सूचना पर मंजू के माता-पिता और बहनें पहुंचीं और हंगामा कीं। रामकोला थाने के एसएचओ राजू सिंह चौकी के पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed