{"_id":"63b1d502d38c41109a0459e3","slug":"two-trailers-collided-on-the-forelane-jammed-for-two-hours-kushinagar-news-gkp4628791184","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फोरलेन पर दो ट्रेलर टकराए, दो घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फोरलेन पर दो ट्रेलर टकराए, दो घंटे लगा जाम
विज्ञापन
सुकरौली में हाईवे पर हादसे के बाद एक लेन जाम हो गया।
- फोटो : KUSHINAGAR
फोरलेन पर दो ट्रेलर टकराए, दो घंटे लगा जाम
हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली में हुआ हादसा
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली गांव में रविवार को दो ट्रेलर आपस में भिड़ गए। कोई अनहोनी तो नहीं हुई, लेकिन इस दुर्घटना में दो घंटे तक फोरलेन पर एक लेन जाम रहा। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
टक्कर इतनी तेज थी कि तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े पड़े। हालांकि, राहगीरों की सूचना पर पहुंची सुकरौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में फंसे चालक सिद्धार्थनगर निवासी रामवृक्ष यादव और बिजनौर के रहने वाले जुनैद को बाहर निकाला।
गनीमत रहा कि इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक सही सलामत रहे। इसके चलते करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंचे सुकरौली चौकी इंचार्ज आशुतोष जायसवाल ने आवागमन संचालित कराया और दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया।