{"_id":"57ffce3c4f1c1b6e52291166","slug":"two-tanker-recovered-spreet","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो टैंकर स्प्रीट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो टैंकर स्प्रीट बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
स्प्रीट बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने स्प्रीट से शराब बनाने वाले एक और गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस बार स्प्रीट से भरे दो टैंकर और छह ड्रम सहित अन्य सामान बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया है।
कसया थाने की पुलिस ने अभी मंगलवार को ही सेमरा धूसी गांव से दस ड्रम रेक्टिफाइड स्प्रीट, 50-50 लीटर के स्प्रीट से भरे दो गैलेन, अपमिश्रित शराब, विभिन्न ब्रांड के रैपर, होलोग्राम, प्लास्टिक की खाली शीशियां और दो वाहन बरामद किया था। अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार भी किए गए थे।
तब तक पुलिस को दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी। इस बार स्वाट टीम ने पटहेरवा थाना क्षेत्र के डुमरभार में सडक के किनारे स्प्रीट से भरे दो टैंकर बरामद किया। एसपी दीपक कुमार भट्ट ने बताया कि सीओ तमकुहीराज की अगुवाई में स्वाट टीम प्रभारी सुजीत राय और उनकी टीम ने डुमरभार में सड़क के किनारे एक कटरैन के पास बुधवार की रात को करीब दो बजे स्प्रीट से भरे दो टैंकर बरामद किया। उन दोनों टैंकर से आठ-दस की संख्या में लोग पाइप से ड्रम में स्प्रीट निकाल रहे थे। मौके से 200 लीटर के छह ड्रम भी बरामद हुए, इनमें एक ड्रम में लगभग 100 लीटर ही स्प्रीट था। वहां 20 लीटर के गैलेन में नौसादर, यूरिया मिश्रित स्प्रीट, 20 किलोग्राम यूरिया, 10 किलोग्राम नौसादर और 20 फीट की पाइप भी बरामद हुई।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि स्वाट टीम के पहुंचते ही अन्य लोग तो भाग निकले, लेकिन सतनाम सिंह निवासी गांगेपुरा थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश, सतनाम सिंह के पुत्र विक्रम और मुकेश कुमार निवासी उमरवास थाना बाडरा जिला भिवानी हरियाणा तीन व्यक्ति पकड़ लिए गए। इनके विरुद्ध आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया, जबकि बरामद सामानों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जिलानी निवासी कोइंदी गोसाईपट्टी थाना तरयासुजान, बच्चा गुप्ता निवासी बनवरिया तरयासुजान, मनोज तरयासुजान, संतोष चौहान निवासी चौहानपट्टी थाना तुर्कपट्टी, टैंकर मालिक प्रेम सिंह व धर्मवीर सिंह सहित चार अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
इस कार्रवाई में स्वाट टीम प्रभारी के साथ एसआई नवीन सिंह, कांस्टेबल रामभरोसे यादव, विनोद राय, अरविंद राय, रणजीत यादव, रणविजय, संतोष कुमार, संदीप भाष्कर, अमित सिंह, चंद्रभान और आतिश कुमार शामिल थे।