{"_id":"66071d9ce574a8705f03e824","slug":"two-smugglers-vehicles-collided-four-animals-injured-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-114757-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तस्करों के दो वाहन टकराए, चार पशु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तस्करों के दो वाहन टकराए, चार पशु घायल
Sat, 30 Mar 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव मधुरिया चौहानपट्टी के पास फोरलेन पर शुक्रवार को बिहार जा रहे पशुओं से लदे दो पिकअप में भिड़ंत हो गई। एक पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। दोनों पिकअप पर लदे चार पशु घायल हो गए। घटना के बाद पशु तस्कर पिकअप छोड़कर भाग गए। पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।
शुक्रवार की दोपहर पशु लेकर दो पिकअप बिहार की तरफ जा रहे थे। अभी मधुरिया चौहानपट्टी गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहा पिकअप टकरा गया। इससे आगे चल रहा पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया, जबकि पीछे का पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गया। इन दोनों पिकअप पर लदे चार गोवंश घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी मधुरिया अवनीश कुमार सिंह ने चारों गोवंश को मुक्त कराया विधिक कार्रवाई में जुट गए। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात पशु तस्करों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।