{"_id":"66fddf433b6cbe8fe208b7f7","slug":"two-smugglers-arrested-with-four-cattle-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-124110-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चार गोवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चार गोवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Thu, 03 Oct 2024 05:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। तुर्कपट्टी पुलिस ने चार गोवंश के साथ दो अंतरराज्यीय पशु तस्करों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पशु तस्कर गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। कुशीनगर के पशु तस्करों से मिलकर तस्करी करते थे। पुलिस ने गोवंश को मुक्त कराकर पिकअप को सीज कर दिया। दोनों आरोपियोंं को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के हाईवे पर मधुरिया कट के पास पुलिस बुधवार को सुबह वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कुशीनगर के तरफ से बिहार जा रहे एक पिकअप पर लदे चार गोवंश को पुलिस ने बरामद किया। पिकअप में सवार दो पशु तस्कर भी गिरफ्तार किए गए। पशु तस्करों की पहचान पुलिस ने गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी नवाब अली और इसी गांव के पिंटू कुमार गुप्ता के रूप में की। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज का आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि कुशीनगर के पशु तस्करों की मिलीभगत से दोनों तस्कर गोवंश की तस्करी करते थे। पशु तस्करों के पास से बरामद मालवाहन कुशीनगर जिले का है। पुलिस जिले के पशु तस्करों और गिरफ्तार गोवंश तस्करों का कनेक्शन खंगाल रही है।